श्रीरामचरित मानस है भगवान का वांग्मय रूप – महंत राजूदास

श्रीरामचरित मानस है भगवान का वांग्मय रूप – महंत राजूदास

जौनपुर- जनपद के महराजगंज क्षेत्र के मया गाँव में मुंबई के उद्योगपति एवं युवा समाजसेवी राहुल दुबे के आवास पर अयोजित श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन श्रद्धा भक्ति और उल्लास के वातावरण में भजन संध्या और भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ।भजन संध्या में मुकेश म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक रविन्द्र सिंह ज्योति,मुकेश त्रिपाठी,प्रसिद्ध गायिका अंशिका सिंह एवं टीम द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुति दी गयी।समापन के अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज का आगमन हुआ। जहाँ भक्तों ने माल्यार्पण कर महंत जी का स्वागत किया।अपने वक्तव्य में महंत जी ने कहा कि श्रीरामचरितमानस कोई पुस्तक नहीं है यह राघव सरकार का वांग्मय रूप है।हम सबको श्रीराम चरित मानस से शिक्षा लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए जिससे अपना एवं जग कल्याण हो सके इस पर युवाओं को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग,समाजसेवी संत महात्मा आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुंबई से पधारे उद्योगपति आनंद पांडेय ने कहा कि श्रीरामचरित मानस एक ग्रंथ नहीं,बल्कि मानव जीवन को सही दिशा दिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शक है।उन्होने समाज में धार्मिक आयोजनों की अवश्यकता पर भी बल दिया। गौरतलब है कि आनंद पांडेय पूर्व में प्रतापगढ़ के परानूपुर श्रृंगवेरपुर में राजन जी महाराज द्वारा श्री राम कथा कराकर लोगों का दिल जीत लिये,साथ ही रोजगार मेला लगवाकर युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।कार्यक्रम के अयोजक राहुल दुबे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख समृद्धि और जनकल्याण की भावना से यह धार्मिक आयोजन किया गया था जिसमें समाज के समस्त लोगो का भरपुर सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ।समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।उक्त अवसर पर संतोष दुबे,नगरसेवक विवेक उपाध्याय, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा,समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे (दुबे राज्य),अनुराग तिवारी ट्रस्टी श्री राम सेवा संस्थान, आशुतोष पांडेय “विवेक”,राम तिवारी,राकेश तिवारी,अमित पांडेय समय भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें