
अपने सामने से कार-ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ (सीतापुर)
सिधौली मिश्रिख मार्ग पर कार और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में एक व्यक्ति सहित एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक धीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र राम मोहन त्रिपाठी निवासी ग्राम सरोसा थाना सन्दना सीतापुर उम्र 37 वर्ष,मृतक संजय पुत्र बौजनाथ उम्र 30 वर्ष,बैजनाथ पुत्र मैकू लाल उम्र करीब 70 वर्ष, गुड्डी देवी पत्नी संजय उम्र 28 वर्ष,मृतक भोला शंकर पुत्र संजय उम्र करीब 6 माह, अंकुश पुत्र संजय उम्र करीब 5 वर्ष सर्व निवासी ग्राम सरोसा,रामआसरे पुत्र किशनू,डॉली पत्नी राम आसरे उम्र करीब 35 वर्ष सर्व निवासी ग्राम भनवापुर बैठी थी तथा कार सख्या UP32RP3415 हुंडई वेंन्यू सफेद में बैठी कंचन श्रीवास्तव पत्नी दीपक कुमार,ड्राइवर हर्ष श्रीवास्तव पुत्र दीपक कुमार निवासीगण 532,क/720B शिव पुरम फेस थर्ड थाना अलीगंज लखनऊ उत्कर्ष श्रीवास्तव पुत्र संजय श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण बिहारी लाल सर्व निवासी 538K/1362 त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज लखनऊ घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया हैं।सीएचसी मछरेहटा में मृतक संजय का पंचनामा की कार्यवाही की जा रही हैं।