महमूदाबाद पॉलिटेक्निक के स्वर्ण जयंती समारोह का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल

महमूदाबाद पॉलिटेक्निक के स्वर्ण जयंती समारोह का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल

महमूदाबाद, सीतापुर:अनुज कुमार जैन
जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक, महमूदाबाद के स्वर्ण जयंती समारोह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम के दौरान का है, जिसका शुभारंभ पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी और क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य के कर कमलों से हुआ था।
वीडियो में कुछ युवकों के हाथों में बोतलें दिखाई देने की बात सामने आ रही है, जिससे समारोह की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कार्यक्रम की प्रकृति पर प्रश्न उठा रहे हैं।
इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अध्यक्ष के साथ भोजन के लिए चले गए थे। इसी दौरान कुछ पुराने छात्र परिसर में आ गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, तत्काल उन्हें वहां से हटा दिया गया।

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कॉलेज प्रशासन से स्पष्ट व ठोस जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें