घर की दीवार काटकर नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी

घर की दीवार काटकर नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ  सीतापुर

संदना थाना क्षेत्र के भीखपुर में चोरों ने रविवार देर रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए 30 हजार की नगदी सहित पांच लाख के जेवरात अलमारी तोड़कर पार कर दिया। परिजन जब सोकर उठे तो घर मे सामान बिखरा देख हक्का बक्का रह गए।जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर में सो रही थीं, तभी चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगा दी। चोर घर के अंदर अलमारी और बक्सों में रखी 30 हजार की नकदी समेत पांच लाख के जेवरात पार कर दिया। चोरों ने तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी पाजेब, दस जोड़ी मीना व कामबंद, जेवरात में सोने की मांग बेदी, कान और नाक की बालियां, नौ सोने की कील व बुन्दा और पीतल के दो बटुवा, पीतल की 50 थाली, एक कटोरी, 50 लोटा फूल के, एक सोने का हार, तीन ओम सोने के, चांदी की नाथ सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

मामले में थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें