
तीतरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई…
तीतरों। कस्बे के होली चौक पर संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में पहुंचे रामकुमार कश्यप, प्रदीप सैन, आनंद बौद्ध, दीपक बौद्ध, श्याम सिंह, आजम खान, दानिश खान और शराफत मिर्जा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की स्थापना संभव है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मदन मस्ताना और सौरभ सावरिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति में अध्यक्ष आलोक जाटव, उपाध्यक्ष निखुलेश, कोषाध्यक्ष आशु जाटव, सौरभ शहराल, विकास, सौरा कुमार, सौरभ कुमार, पूर्ण चंद्र (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी), पंकज कुमार, राजू कुमार, सन्नी कुमार, संदीप कुमार और अक्षय सहगल सहित सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण और मेहनत के साथ योगदान दिया।समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया!