नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण एवं पुरस्कार वितरण

नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण एवं पुरस्कार वितरण

सांडा (सीतापुर)। विकास क्षेत्र सकरन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मंडोर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’, वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों के विद्यालय में नामांकन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक पहल है।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। साथ ही नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लोकार्पण से विद्यालय में शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापक कल्पना मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस दौरान आराध्य शुक्ला, मो आरिफ, सर्वेश जोशी, धीरेंद्र पटेल, अरविंद कुमार, अभिषेक गौड़, सुनील कुमार, राम विलास, जितेंद्र रस्तोगी, जलेश कुमार विकास चौहान,प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार गिरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें