
वार्षिकोत्सव, शारदा संगोष्ठी एवं नामांकन मेला का हुआ आयोजन
लक्ष्मणपुर/प्रतापगढ़ संविलियन विद्यालय सराय जगत सिंह विकास क्षेत्र लालगंज में वार्षिकोत्सव शारदा संगोष्ठी एवं नामांकन मेले का हुआ आयोजन ।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ ए आर पी ऋषी द्विवेदी रहे ।उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने से जहां एक ओर उनका उत्साह वर्धन होता है वहीं दूसरी ओर भविष्य में बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। यहां मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। वही आए हुए सभी ए आर पी मिशन शक्ति के अंतर्गत यस यम सी और सभी अध्यापिकाओं को को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाध्यापिका मधुलिका शुक्ला ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार गुप्ता ने किया। इसमें मुख्य रूप से वर्तिका मिश्रा, शैलेश यादव, सरिता, लीलावती, विजय पांडे आदि विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।