नगर पंचायत खेरागढ़ में सभासदों का फूटा गुस्सा, अधिशासी अधिकारी को घेरा — समस्याओं पर दिया अल्टीमेटम

नगर पंचायत खेरागढ़ में सभासदों का फूटा गुस्सा, अधिशासी अधिकारी को घेरा — समस्याओं पर दिया अल्टीमेटम

आगरा। नगर पंचायत खेरागढ़ में लगातार अनदेखी और लापरवाही के खिलाफ आखिरकार सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सभासद एकजुट होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी को संबोधित तीखा ज्ञापन सौंपते हुए व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
सभासदों ने साफ शब्दों में आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बार-बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है न तो समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और न ही अधिकारियों की ओर से कोई जवाबदेही दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि जनहित के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
ज्ञापन में नगर पंचायत में व्याप्त अव्यवस्थाओं, अनियमितताओं और नियमों की खुलेआम अनदेखी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सभासदों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो जनता के बीच गलत संदेश जाएगा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहेंगे।
सभासदों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि यदि समस्याओं का तत्काल और ठोस समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान हुई बैठक में सभासदों ने एकजुटता दिखाते हुए आगे की रणनीति तैयार की और निर्णय लिया कि अब हर स्तर पर जवाबदेही तय कराई जाएगी।
ज्ञापन में दिनांक 7 अप्रैल 2026 का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें