
जजों की ट्रांसफर सूची जारी,जल्द छोड़ना होगा चार्ज
अमेठी-सुल्तानपुर से अब तक कुल पांच न्यायिक अधिकारियो का ट्रांसफर,चार न्यायिक अधिकारी मिले
सुलतानपुर। हाईकोर्ट ने रविवार को जजों के वार्षिक स्थानांतरण की सूची जारी किया,जिससे अमेठी व सुल्तानपुर जिले के जजों का भी कार्यक्षेत्र प्रभावित हुआ है। ग्राम न्यायालय गौरीगंज-अमेठी में तैनात जज बृजेन्द्र स्वरूप का कुशीनगर-पदरौना,सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) अनुजया कृष्ण का डिप्टी डायरेक्टर जेटीआरआई-लखनऊ,सिविल जज जूनियर डिवीजन- कादीपुर संतोष कुमार वर्मा का मेजा-प्रयागराज,फैमिली कोर्ट जज अंकिता शुक्ला का उन्नाव व एडीजे चतुर्थ जलाल मोहम्मद अकबर का बहराईच जिले में नई तैनाती के लिए ट्रांसफर सूची जारी की गई है। वहीं बहराईच में तैनात रहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती तुबा फातिमा,लखनऊ में तैनात रहे एडीजे श्याम मोहन जायसवाल,प्रयागराज में तैनात रहे एडीजे राम प्रताप सिंह राना व उन्नाव में तैनात रहे एडीजे स्वतंत्र प्रकाश का सुल्तानपुर जिले के लिए ट्रांसफर सूची जारी की गई है। हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक सभी स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया है।