सगरा सुन्दरपुर।स्थानीय बाजार स्थित बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम प्रांगण में चौथे दिन की श्रीराम कथा में कथावाचक

सगरा सुन्दरपुर।स्थानीय बाजार स्थित बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम प्रांगण में चौथे दिन की श्रीराम कथा में कथावाचक पंकजा प्रज्ञा ने राम जन्मोत्सव की दिव्य लीला का मार्मिक वर्णन किया।जिसे सुनकर पांडाल में बैठे श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरापांडाल जय श्रीराम,हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।कथा में बाल लीलाओं,धनुष यज्ञ और श्रीराम-सीता मिलन के मार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया,भक्तों ने भक्तिभाव से कथा रसपान किया।राजा दशरथ के यहाँ भगवान राम, लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न के जन्म का वर्णन किया।अवध में आनंद की लहर, बधाई गीत का मधुर रसपान किया।कथावाचक द्वारा बताया गया कि श्रीराम ने अपने आदर्श जीवन से त्याग,सेवा और कर्तव्य का संदेश दिया।भजन-कीर्तन के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रसाद का वितरण किया गया।कथा से पूर्व व्यापारी नेता अरुण तिवारी,मिंकू ने कथा वाचक को पुष्प गुच्छ देकर,विधिवत पूजन कर अभिषेक किया।इस मौके पर समाजसेवी संजय शुक्ल,मानिक चंद्र जायसवाल,सभाकांत तिवारी,अनूप त्रिपाठी,शाश्वत मिश्र,संजीव त्रिपाठी,नीरज सोनी,ज्ञान प्रकाश मिश्र,संतोष मिश्र,अजय यादव,अरविन्द दुबे,उदयराज तिवारी, भोलानाथ तिवारी, संतोष तिवारी,अभय शुक्ल, राहुल शुक्ला, नागेंद्र शुक्ल, प्रवीण शुक्ल, मानिकचंद्र जयसवाल,प्रत्यूष तिवारी,प्रत्यक्ष तिवारी समेत अनेक श्रद्धालु रामभक्त मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें