पीड़ित परिवार के घर पहुंचे राजा भ‌इया,3 लाख की दी आर्थिक सहायता

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे राजा भ‌इया,3 लाख की दी आर्थिक सहायता

कुंडा/प्रतापगढ़।बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में डंडिया खनवारी गांव में नहर में डूबकर तीन मासूम बच्चियों की मौत के बाद शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। राजा भ‌इया ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

राजा भ‌इया ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए पार्टी कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की।राजा भ‌इया ने रामनरेश पटेल की पत्नी को 2 लाख रुपये और अनिल पटेल की पत्नी को 1 लाख रुपये का चेक दिया।साथ ही शासन से रामनरेश पटेल को 8 लाख और अनिल पटेल को 4 लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा।

बताते चले की गुरुवार को होली के दिन डंडिया गांव के रामनरेश पटेल की बेटी रिया और आंचल और अनिल पटेल की बेटी मोहिनी रंग छुड़ाने के लिए पास से गुजर रही इलाहाबाद जलशाखा नहर में गई थीं,जहां डूबने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस अवसर पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल,राजा भ‌इया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव,प्रमुख बिहार रामचन्द्र सरोज,रामयश सरोज, जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह,हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव,बब्लू पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें