जन कल्याण सेवा समिति का अनुकरणीय कार्य एक गरीब कन्या के पिता की चिन्ता दूरकर,कन्यादान किया

जन कल्याण सेवा समिति का अनुकरणीय कार्य

एक गरीब कन्या के पिता की चिन्ता दूरकर,कन्यादान किया

सुलतानपुर जिले के युवा समाजसेवी समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत अध्यक्ष जन कल्याण सेवा समिति और प्रधान बृजभान सिंह के नेतृत्व में गांव वालों संग ऐसा कदम उठाया जिससे एक बिना मां-बाप की बिटिया के मन मे नया विश्वाश जाग उठा,उसके चेहरे पर मुस्कराहट भी आई। बात कुछ ऐसी जिसके लिए अखिलेश सिंह पर्वत और समस्त मदद करने वाले की सराहना करते बनती है हुआ कुछ ऐसा भदैयां ब्लॉक के ऊंचहरा की एक गरीब परिवार में जन्मी लड़की अमरावती की शादी आज 7.03.2026 को थी।परन्तु लड़की के माता और पिता का निधन बहुत पहले हो गया था।जिसके बाद से गांव वाले ही बच्चों का पालन पोषण अत्यन्त तंगी हालात में कर रहे है। जब इस बात का पता अखिलेश सिंह पर्वत को चला तब उन्होंने उसकी मदद हेतु हाथ बढ़ाते हुए लड़की की शादी मिशन बिटिया की शादी के मित्रो और गांव वालों के सहयोग से पंखा,बाथरूम सेट,चुनरी,घरेलू सामान,पानी की टंकी बक्सा,टेबल,साड़ियां किचेन सेट,समेत घरेलू सामान उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक मदद किए।मिशन बिटिया की शादी मदद करने वाले क्रमशः अखिलेश सिंह पर्वत,बृजभान सिंह,ललित शुक्ला रणजीत तिवारी विनय दूबे दिव्यांशु शुक्ल राजन सिंह अमित गुप्ता समेत गांव वालों का योगदान रहा।जन कल्याण सेवा समिति के दानदाताओं और ग्रामीणों ने सावित कर दिया कि सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का होता है।जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा अब तक 32 शादियों में सहयोग किया जा चुका है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें