
पंचदिवसीय पदयात्रा का भव्य आयोजन
प्रतापगढ़।श्री श्री जगन्नाथ मन्दिर, गोई से दिनांक 25 फरवरी से 01 मार्च तक श्री श्री गौर निताई कृष्ण बलराम धार्मिक एवं सनातनी समरसता पंचदिवसीय पदयात्रा गोईं, पट्टी, तेरहमील, चिलबिला से होते हुए सदर चाौराहे पर स्थित कुमार पैलेस पहुँची। जहां कुमार पैलेस के स्वामी श्री कृष्ण मोहन वैश्य जी द्वारा पदयात्रा का स्वागत और आरती किया गया, जहां सभी लोग रात्रि विश्राम के बाद चौथे दिन कुमार पैलेस से प्रातः 10 बजे श्री कृष्ण बलराम की पूजा अर्चना आरती के बाद प्रस्थान हुई जहाॅ पर सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। किशोरी सदन के सामने पदयात्रा में सम्मिलित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तथा भगवान की आरती की गयी इसके बाद दयाल स्टोर के सामने पिंकी दयाल द्वारा भगवान की आरती पूजन तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभी भक्त हरिनाम कीर्तन एवं हरे कृष्ण हरे कृष्ण के धुन में नाचते गाते नजर आये। पदयात्रा में शामिल भक्तों के उपर पुष्प वर्षा की जा रही थी। यह पदयात्रा धीरे धीरे चलते हुए गोपालापुर श्री सीताराम मन्दिर पहुंची जहाॅ स्थानीय भक्त श्री मोहित सिंह द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गयी। इसके बाद यह पदयात्रा आगे बढ़ते हुए भुपियामऊ चाौराहे पर पहुंची जहाॅ लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया इसके बाद यह पदयात्रा अगले पड़ाव संकल्प गार्डन, पृथ्वीगंज के लिये रवाना हो गयी। यह पदयात्रा का वहाॅ पर रात्रि प्रसाद व विश्राम होगा, उसके बाद यह सुबह 01 मार्च को रानीगंज होते हुए जामताली जाकर समाप्त होगी। इस पदयात्रा की अगुवाई/कुशल नेतृत्व श्री जगन्नाथ मन्दिर गोई,प्रतापगढ़ के संत श्री सेवानिधि गौरांग दास जी महराज द्वारा किया जा रहा है, जो पूरी पदयात्रा में भगवान के प्रेम में नंगे पैर चल रहे है, जो 75 कि0मी0 की दूरी तय करके 01 मार्च को जामताली में समाप्त होगी। आनंद शर्मा, आनन्द घनदास, जगतप्राण कृष्णदास, विजय बालाजी, बब्लू विश्वकर्मा, महुली सभासद दीपक उमरवैश्य, श्याम किशोर जायसवाल, चिलबिला सभासद पवन कुमार, मगनलाल भागवत जी, गणेश, शिवांगी, श्रद्धा, शिवा विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, दिव्यांश, प्रेमचंद, सूरज, फूलचंद, बाबूलाल, रंजना, संतोष, घनश्याम, दीपू, राजेन्द्र शाह, राजाराम, संगमलाल विश्वकर्मा सहित समस्त गोई ग्रामवासी,क्षेत्रवासी पदयात्रा में शामिल हुए।