ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन इकाई सीतापुर के जिलाध्यक्ष ने परिक्रमा महोत्सव में किया विशाल भंडारे का आयोजन 

ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन इकाई सीतापुर के जिलाध्यक्ष ने परिक्रमा महोत्सव में किया विशाल भंडारे का आयोजन

मिश्रित सीतापुर / अमांवस्या तिथि से मिश्रित नैमिषारण्य तीर्थ की चल रही 84 कोशीय धार्मिक होली परिक्रमा अपने बाहरी 10 पड़ाव पार करके कस्बा मिश्रित आ गई है । यहां पर सभी परिक्रमार्थी पांच दिनों तक अपना टिकासन लगाकर महर्षि दाधीचि की स्मृति में कस्बा मिश्रित की पंच कोसी परिक्रमा करेंगे । तथा पूर्णिमां तिथि को महर्षि दधीचि कुंड तीर्थ में स्नान करके सभी अपने-अपने गृह जनपदों को वापस चले जाएंगे । इन सभी परिक्रमार्थियों के स्वागत अभिनंदन में लोग जगह जगह पांडाल लगाकर निःशुल्क जलपान और भंडारों का आयोजन कर रहे हैं । जिसमें सब्जी , पूड़ी , हलुवा खीर , कढ़ी चावल प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा है । संत , महंतों , मठाधीशों को भोजनों परांत दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया जा रहा है । इसी क्रम में आज शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद सीतापुर इकाई के जिला अध्यक्ष सुदीप मिश्रा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । आयोजित भंडारे में सब्जी , पूड़ी , हलुवा खीर आदि का प्रसाद परिक्रमार्थियों को वितरित किया गया । वहीं संत , महंतों और संन्यासियों को वैदिक रीति रिवाज के अनुसार भोजन कराकर दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । आयोजित भंडारे में नैमिषारण्य पहला आश्रम के संरक्षक अनिल मिश्र , शुशील मिश्र , राजेश मिश्र , आशुतोष मिश्र , आयुष मिश्र , ऋषिकांत मिश्र , शशीकांत मिश्र , शिवम मिश्र , देवा भैइया के साथ ही संगठन के पत्रकार ज्ञानेंद्र मौर्य , विजय कुमार यादव , श्रवण कुमार मिश्र , प्रथम मिश्रा , रवि शंकर , श्यामा कुमार मौर्य आदि ने प्रसाद ग्रहण कर संत महत्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें