कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग में आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर में नकल व बातचीत की पुष्टि पर एफआईआर के निर्देश

कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग में आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर में नकल व बातचीत की पुष्टि पर एफआईआर के निर्देश

विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद में बोर्ड परीक्षा 2026 संचालित की जा रही है, यह परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है, उक्त परीक्षा की मॉनिटरिंग हेतु सीसीटीवी कैमरा से निगरानी निरंतर की जा रही है, इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज, मियापुर में कक्ष संख्या 03 में बातचीत व नकल कराई जाने की संदिग्ध परिस्थिति पर तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया, तथा बातचीत व नकल की पुष्टि पाई गई, संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने के निर्देश दिए गए, एफआईआर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें