
हनुमान महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने की मंदिर की भव्यता की सराहना
सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के भंडरा-चंद्रकला स्थित श्री चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर भव्य हनुमान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और मंदिर की भव्यता की सराहना की।भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गोमती नदी के किनारे बसा यह गांव धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां स्थापित भव्य हनुमान मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्षगांठ पर आयोजित हनुमान महोत्सव वास्तव में एक बड़े उत्सव के समान है,जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह साफ दिखाई देता है।कार्यक्रम में संघ प्रचारक श्री प्रकाश, जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचंद्र मिश्रा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह,पूर्व विधायक देवमणि दुबे, आलोक आर्य, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, अवधेश शर्मा सहित यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय मौजूद रहे।कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन के अंत में भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा !!