
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सो रहे डीसीएम चालाक के वाहन से सरसों का तेल हुआ चोरी
बल्दीराय सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र से गुज़री पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 81 पर शनिवार देर रात खड़ी डीसीएम से लगभग पैंसठ से सत्तर गत्ते सरसों का तेल रस्सा काट कर चोर उठा ले गए चोरी की घटना सुबह जब चालक सोकर उठा तो पता चली।
डीसीएम चालक जहीर पुत्र जलील खान निवासी रूपशपुर जनपद फिरोजाबाद ने बताया कि वह शनिवार को समसाबाद आगरा से मालिक राहिल निवासी रूपशपुर की डीसीएम संख्या यूपी 82 डी टी 5939 में दो हजार उन्नीस गत्ते सरसों का तेल लोडकर बलिया के लिए जा रहा था कि शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे उसे नींद आने लगी तो वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जरई कला के पास माइल स्टोन 81 पर डीसीएम किनारे खड़ी कर सो गया सुबह जब वह सोकर उठा तो रस्सा कटा हुआ मिला डीसीएम पर ऊपर जाकर देखा तो डीसीएम से लगभग पैंसठ से सत्तर गत्ता सरसों का तेल ग़ायब था जिसकी सूचना उसने स्थानीय थाने पर दी मौके पर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर देखा तो कुछ गत्ते व तेल के डिब्बे नीचे झाड़ियों में पड़े हुए मिले। बता दें कि अभी कुछ माह पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन अस्सी पर आबकारी विभाग की लदी हुई शराब भी लगभग पच्चीसों गत्ते गायब हो गई थी। जबकि कहने को तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हजारों एआई कैमरे लगे हुए हैं मगर जब उसे खंगाला जाता है तो चोरी की घटनाओं का विडियो नहीं मिलता जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं एटीएमस के कर्मचारीयो
की मिलीभगत से तो नहीं उक्त घटनाएं होती हैं यह एक सोचनीय विषय बन गया है जबकि एटीएम एस के कर्मचारियों पर अभी कुछ माह पूर्व ही लोगों के प्रायवेट विडियो बना कर ब्लेक करने का आरोप लगा था जिसमें मैनेजर सहित लगभग पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। फिर भी घटना का विडियो न मिलना शंका को बढ़ावा दे रहा है। जानकारी करने पर पता चला है कि चालक व डीसीएम मालिक जीजा,साले है जिससे तहरीर देने से कतरा रहे हैं। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि डीसीएम से तेल के गत्ते गायब है मगर कैमरे भी कुछ नहीं दिखा वहीं उक्त चालक व वाहन स्वामी शिकायत नहीं करना चाह रहे हैं जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है अगर तहरीर मिलती है तो हर पहलू से जांचकर कार्यवाही की जायेगी।