राइट्स परियोजना इकाई का वार्षिक क्रीड़ा दिवस सम्पन्न

राइट्स परियोजना इकाई का वार्षिक क्रीड़ा दिवस सम्पन्न

अनुज कुमार जैन
सीतापुर/लखनऊ
राइट्स लिमिटेड परियोजना इकाई लखनऊ के कर्मचारियों द्वारा वार्षिक क्रीड़ा दिवस का आयोजन लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेडियम में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में दौड़, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कैरम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
आयोजन के संबंध में विनोद कुमार व प्रतिभा ने बताया कि खेलकूद कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी सहयोग, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
*100 मीटर दौड़*: अभिराज प्रथम, आस्वी कश्यप द्वितीय, साहिल तृतीय।
*200 मीटर दौड़*: सत्यम प्रथम, बीरेन्द्र द्वितीय, विश्वनाथ तृतीय।
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (200 मीटर): प्रभास प्रथम, बाबूलाल द्वितीय, मैथिली तृतीय।
क्रिकेट: टीम ‘बी’ प्रथम, टीम ‘ए’ द्वितीय।
*बैडमिंटन*: शुभम प्रथम, तेजराम द्वितीय।
*कैरम*: रीतेश-अभिषेक प्रथम, तेजराम-विनोद द्वितीय।
*टेबल टेनिस* (डबल्स पुरुष): प्रभास-बिप्लव प्रथम, तेजराम-शुभम द्वितीय।
खेल प्रतियोगिताओं के समापन के उपरांत परियोजना इकाई प्रमुख द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें