जीआरसी पर हुआ किसान प्रदर्शनी का आयोजन , जैविक खेती के प्रति किया गया जागरूक 

जीआरसी पर हुआ किसान प्रदर्शनी का आयोजन , जैविक खेती के प्रति किया गया जागरूक

मिश्रित सीतापुर / विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत भिठौली के सेमरा गांव में स्थित एकल ग्रामोद्योग फाउंडेशन द्वारा किसान प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन किया गया । आयोजित किसान मेले में देशी खेती एवं ऑर्गेनिक खेती की आधुनिक और लाभकारी जानकारी किसानों को दी गई । कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खाद , बिना रसायन खेती , बीज संरक्षण तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई । किसानों द्वारा लगाए गए विभिन्न कृषि उत्पादों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही । प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रमांण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया । जिससे किसानों का उत्साह बढ़ा और उन्हें आगे बेहतर खेती के लिए प्रेरणा मिली । मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र मिश्रा तथा मिश्रित विधायक रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे । अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक खेती से न केवल स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है । बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होती है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंद त्रिवेदी , उमेश चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष चैप्टर समिति , सुधीर सिंह , नागेंद्र सिंह , सुभाष साह , अर्जुन शर्मा , विपिन वैश्य , शिवेंद्र पांडेय , रितेश पांडेय , कमलेश सिंह , नीरज वर्मा , आलोक सिंह , अंकित शुक्ला , अंकुर सिंह , संतोष गुप्ता , अकाश , आनंद मिश्र , अजय चन्द्र , पवन वर्मा , दुर्गा प्रसाद , राकेश अवस्थी , अर्जुन शर्मा , सुरेन्द्र सिंह , डा. सागर , विजय वैश्य , नागेन्द्र सिंह , शिवेंद्र पाण्डेय , शीतल पाण्डेय , कमलेश सिंह , नीरज वर्मा , आलोक सिंह , टीपी सिंह , राजकुमार सोनी , देवेंद्र नंदवंशी , मोहित शुक्ला , अनिल बंशल , हरिनाम सिंह सहित सैकड़ो किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें