
सीएससी अधीक्षक ने आरबीएसके टीम का किया औचक निरीक्षण
मिश्रित सीतापुर / महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक डा. प्रखर श्रीवास्तव द्वारा आज चिकित्सालय में आरबीएसके टीम का औचक निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण के दौरान डा. कुवंर आशुतोष अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले । परंतु उपस्थिति पंजिका पर उनकी उपस्थिति अंकित थी । जो किसी अन्य कर्मचारी द्वारा अंकित की गई थी । जिससे स्वास्थ्य अधीक्षक ने उनको एक पत्र जारी कर दो दिनों के अंदर जवाब तलब किया है । और जवाब न देने पर एक दिन के मानदेय पर पूरी तरह से रोक लगा दी है ।