रिश्तेदारी में बना संपर्क, युवती को लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

रिश्तेदारी में बना संपर्क, युवती को लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। गैर समुदाय के युवक द्वारा एक हिंदू युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया।
मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां युवती की मां ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत आने वाले दोस्तपुर नई बाजार निवासी अरमान पुत्र रिजवान उम्र लगभग 24 वर्ष मालीपुर थाना अंतर्गत आने वाले धमरूवा बाजार में रिश्तेदारी में आता रहता था। इसी बीच अपना धर्म छिपाते हुए मेरी पुत्री से जान पहचान बनाया और बीते एक दिन पूर्व मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। मामले की जानकारी होने जब पुत्री का पता लगाया गया तो पूरे मामले की जानकारी हुई मां की लिखित शिकायती पत्र पर मालीपुर पुलिस ने युवक के विरुद्ध पास्को, धर्म परिवर्तन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन की दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि युवक युवती को लखनऊ के बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी के पास मौजूद है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने धर पकड़ करते हुए आरोपी युवक और युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई जहां पर युवक पर दर्ज मुकदमे के आधार पर विधि के कार्रवाई करते हुए न्याय के हिरासत में भेज दिया वहीं युवती को युवती को परिजनों के मांग पर उनके सुपुर्द कर दिया है।

इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि युवती के मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और युवती को परिजनों के सौंप दिया गया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें