हसेरन कन्नौज , निचली गंगा नहर में कूदे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला परिजनों में मचा कोहराम 

हसेरन कन्नौज , निचली गंगा नहर में कूदे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला परिजनों में मचा कोहराम 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

हसेरन कन्नौज। निचली गंग नहर में कूदे युवक का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। करीब 24 घंटे बाद युवक का शव नहर में देखा गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व घर परिवार के लोग पहुंचे शब की पहचान होने पर घर परिवार में कोहराम मच गया। खड़नी कस्बा निवासी आलोक उम्र 20 वर्ष पुत्र सुरेश चक्रवर्ती रविवार सुबह किसी बात को लेकर कस्बा के ही निकली गंग नहर पुल से छलांग लगाई थी। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद युवक का शव मलिकपुर गांव के पास नहर में देखा गया। शब की पहचान होने पर घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको निकलवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीमारी के चलते युवक ने नहर में छलांग लगाई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता सुरेश चंद मां बिटोला देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें