उत्तर प्रदेश कन्नौज , नाला निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, महिलाओं ने जेसीबी को घेरा

 

उत्तर प्रदेश कन्नौज , नाला निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, महिलाओं ने जेसीबी को घेरा

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

सौरिख कन्नौज| कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के जरियापुर गांव के ग्रामीणों ने आज नाला बनाने का विरोध किया। महिलाएं जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं और उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। गांव में जल निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण गांव में पानी भरा रहता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए जिला पंचायत की ओर से नाला निर्माण का फैसला लिया गया। आज गुरुवार एक टीम नाला निर्माण कराने के लिए जेसीबी के साथ गांव पहुंची। ग्रामीणों ने नाला निर्माण का विरोध किया। महिलाओं ने जेसीबी को आगे नहीं बढ़ने दिया। बिना खुदाई किए मशीन वापस लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस मैन रोड से लोग निकलते है उसी रास्ते को खोदकर नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिससे उन्हें आने जाने में समस्या होगी। आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि जल निकासी के लिए किसी और जगह नाला का निर्माण कराया जाए। मौके पे पहुंची पुलिस भी बेबस नजर आई।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें