उत्तर प्रदेश छिबरामऊ , गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की।
हिमांशु द्विवेदी नैमिष टुडे
छिबरामऊ। आज जनपद कन्नौज के छिबरामऊ ब्लॉक में अचानक राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित, वैभव शुक्ला जिला प्रभारी गौ रक्षा प्रकोष्ठ एवं पत्रकार महेश गौड़ ने ग्राम पंचायत रंधीरपुर,खोजीपुर एवं भगवंतपुर में गौशालाओं का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को हरा चारा और केले भी खिलाएं। गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश द्विवेदी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी की। इस अवसर पर गौशालाओं में कार्यरत केयर टेकरो से भी वार्ता की और गायों की जानकारी ली। रंधीरपुर, खोजीपुर की गौशालाओं में चारा,पानी और दाना, छाया एवं सफाई की उचित व्यवस्था पाई गई। जबकि भगवन्तपुर की गौशाला में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहां पानी, दाना हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। गायों की नांद में सूखा भूसा पाया गया। इस पर तत्काल प्रधान को फोन कर दाना, और साफ पानी की व्यवस्था करने को कहा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ रिजवान गौशालाओं में गोवंशों के इलाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।