खेत में पानी लगाने गई महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी 

   ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

 

मामला कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव का।

मृतक महिला के शरीर पर मिले चोटों के निशान से जताई जा रही हत्या की आशंका

 

कन्नौज। वहता महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोटों के निशान भी पाये गये हैं। इसके अलावा मृतिका के शरीर पर पहने हुये जेवरात भी गायब हैं।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में की गई है।

बताते चलें कि, जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के गांव तहसीपुर गांव निवासी रामरतन से सुशीला की शादी हुई थी। बीते दो वर्ष पूर्व रामरतन की मौत हो गई थी। शादी के बाद सुशीला के एक बेटा अंश के अलावा दो बेटियां प्रिया और प्रियांशी हैं।

पहले पति की मौत के बाद सुशीला ने दूसरी शादी तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी हिमांशू से कर ली।

दूसरे पति हिमांशू के गुजरात में नौकरी करने के कारण सुशीला गांव में ही रहकर अपने पास मौजूद पांच वीघा खेती की देखभाल करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करती थी।

मृतिका की बेटी के मुताबिक सुशीला बीती सायं खेत में बोई गई मक्का की फसल में पानी लगाने गईं थीं। जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था।

रविवार को जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के मढिया गांव में रामबिलास के खेत में महिला का शव मिला।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि,संदेहास्पद परिस्थितियों में मिली महिला का शव अर्धनग्न हालत में था। इसके अलावा महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं। चेहरे पर काटने जैसे निशान मिलने के अलावा कानों में पहने कुंडल और गले का मंगलसूत्र भी गायब था। महिला के हाथों में पहनी चूड़ियां भी टूटी हुई घटनास्थल के निकट मिली हैं।

आसपास के ग्रामीण महिला के साथ अमानवीयता की बात कह रहे हैं।

फिलहाल मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।

महिला की हत्या के मामले में जिले के पुलिस कप्तान बिनोद कुमार का कहना है, कि पुलिस टीमों की जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा और दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें