
ऋषभ दुबे/नैमिष टुडे
छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम को पुष्पमाला अर्पित कर सुंदरकांड की शुरुआत की गई। पाण्डेय म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सुंदरकांड की विशेष प्रस्तुति दी गई। आचार्य रिंकू शुक्ला ने पूजन विधि संपन्न की। पाण्डेय म्यूजिकल ग्रुप के संचालक अरुण पाण्डेय जी ने भव्य और दिव्य सुंदरकांड पाठ और मधुर भजनों का गायन किया। बिल्लौर से पधारी कृष्ण प्रिया ने बाला जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सुंदरकांड पाठ के आयोजक श्री ओम नारायण दीक्षित थे। सुंदरकांड पाठ में पत्रकार विकास दीक्षित, हरिओम दीक्षित, आकाश दीक्षित, मुकेश द्विवेदी मीडिया प्रभारी, केशव दीक्षित, श्याम शुक्ला, सुमित शुक्ला, दीपांशु शुक्ला, अजीत कुमार, गौरव कृष्ण श्रीवास्तव, आयुष दीक्षित, कुलदीप त्रिपाठी, जगमोहन यादव, संजीव दीक्षित, अरुण शुक्ला, आशीष तिवारी, पिंटू चौबे, सपा नेता दलगंजन सिंह यादव, पिंटू यादव, संजू यादव, पूर्व प्रधान मोहनलाल दुबे, भारतीय किसान यूनियन औनू के पदाधिकारी गोपाल दुबे, अनुज दुबे आदि मौजूद रहे।