
भक्त भगवान का है अटूट संबंध आचार्य संतोष शुक्ला
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
हसेरन। बैसपुर गांव में मां गमा देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में सरस कथा वाचक आचार्य ने भगवान श्री राम की कथा का मनमोहक प्रसंग सुनाया। राम कथा सुनने में लोगों की अपार भीड़ रही। कथावाचक आचार्य संतोष शुक्ला ने बताया भक्त और भगवान का अटूट बंधन होता है। भगवान भक्त के अधीन होते हैं। भक्तों की हर पुकार पर दौड़े चले आते हैं। भगवान राम के जन्म से लेकर वन गमन तक की कथा का मनमोहक प्रसंग सुनाया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा कही। कार्यक्रम में राम रतन तिवारी,अमन, श्याम बाबू शुक्ला, कौशल किशोर दुबे ,रामकुमार,उदयवीर, कैलाशचंद , पिंकू तिवारी, विमलेश दुबे सहित कई भक्त मौजूद रहे।