कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्नी राय, बिसवाँ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्नी राय, बिसवाँ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

बिसवाँ, सीतापुर – कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्नी राय, विकासखंड बिसवाँ, जनपद सीतापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गीता देवी ने की, जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं महिला अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान माता सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, बेगम हजरत महल, सुचेता कृपलानी, प्रतिभा पाटिल, कित्तूर रानी चेन्नम्मा, अरुणा आसफ अली, उषा मेहता, लक्ष्मी सहगल, कस्तूरबा गांधी जैसी महान महिलाओं के योगदान को याद किया गया। साथ ही, वर्तमान समय में राजनीति, खेल, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं जैसे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुश्री मायावती, श्रीमती इंदिरा गांधी, स्मृति मंधाना, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु आदि की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि नारी शक्ति, प्रेरणा और उम्मीद का प्रतीक होती है। जब महिलाएं अपनी क्षमता को पहचानती हैं, तो वे समाज की हर बाधा को पार कर एक नई पहचान स्थापित करती हैं। यह दिवस महिलाओं के त्याग, संघर्ष और समाज में उनके योगदान को समर्पित है।

माता उन्मुखीकरण सत्र के अंतर्गत अभिभावकों के साथ बच्चों की प्रारंभिक संख्या ज्ञान, उनके सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, और शैक्षिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्रत्येक बच्चे की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की और माता-पिता से खुलकर बातचीत कर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई और सभी उपस्थित महिलाओं को उनके योगदान और भूमिका के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें