रमाकांत उपाध्याय द्वारा एत्मादपुर के गौ संरक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण,दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

रमाकांत उपाध्याय द्वारा एत्मादपुर के गौ संरक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण,दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

नैमिष टुडे/विष्णु सिकरवार
आगरा। रमाकांत उपाध्याय, सदस्य, गौसेवा आयोग (उत्तर प्रदेश सरकार) और प्रान्त गौसेवा प्रमुख, ब्रजप्रान्त, ने शुक्रवार को एत्मादपुर क्षेत्र के वृहद गौ संरक्षण केंद्र, खेडी अडू और गढ़ी भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण और गोवंश की देखभाल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान, उपाध्याय ने आसपास के सात गांवों के किसानों को मुख्यमंत्री की जन सहभागिता योजना के अंतर्गत गोबर गैस प्लांट की सुविधा प्रदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के पास गोवंश होना चाहिए और गोबर गैस प्लांट की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि गोबर का बेहतर उपयोग किया जा सके। इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने जिम्मेदारी ली।
उपाध्याय ने बृहद गौशाला के संचालन के संबंध में निर्देश दिए कि गोबर गैस उत्पादन के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने अस्थाई गौ आश्रय स्थल ग्राम पंचायत बरहन के गांव गढ़ी भंडार में स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था और हरे चारे की उपलब्धता का जायजा लिया। जो कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस निरीक्षण से किसानों और गौसेवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और क्षेत्र में गोवंश के संरक्षण और देखभाल को लेकर सरकार की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें