
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना महराजगंज क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गस्त की गई
ब्यूरो चीफ /अरुण कुमार दुबे /नैमिष टुडे जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी बदलापुर प्रतिभा वर्मा, थानाध्यक्ष महराजगंज ओम प्रकाश पाण्डेय व महराजगंज पुलिस बल के साथ थाना महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गस्त की गई।