अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा का 46वां अधिवेशन 8-9 फरवरी को आयोजित

अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा का 46वां अधिवेशन 8-9 फरवरी को आयोजित

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई आयोजन की जानकारी

नैमिष टुडे/विष्णु सिकरवार
आगरा। अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा का 46वां अधिवेशन 8 और 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य अश्विनी त्यागी होंगे। दोनों अतिथि समाज को संबोधित करेंगे।
अधिवेशन की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी देने के लिए 7 फरवरी को यूथ हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। महासभा के महामंत्री महेश शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को महासभा की कार्यकारिणी की बैठक शिव पैलेस, शास्त्रीपुरम में होगी, जबकि 9 फरवरी को सुबह 8 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्यागी के नेतृत्व में अधिवेशन का शुभारंभ होगा।
युवा समाजसेवी सोनू त्यागी ने बताया कि अधिवेशन में समाज में विधवा विवाह को लेकर मंथन किया जाएगा और युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रथम सत्र में समाज के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जबकि दूसरे सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्यागी का संबोधन होगा और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर वीरेंद्र त्यागी, विनोद त्यागी (महानगर महामंत्री), शिवशंकर त्यागी, राधेश्याम पचौरी, पुष्पनारायण त्यागी, अशोक त्यागी, रामनारायण त्यागी, पूर्णकांत त्यागी, सतीशदेव त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, विजय त्यागी, रामनरेश त्यागी, जमुना प्रसाद त्यागी, संजय त्यागी, लखन सिंह त्यागी, शशांक शर्मा (जिला पंचायत प्रतिनिधि) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें