
मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को भेजा जेल
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
ठठिया। मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने चार दिन पहले घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गुरुवार की रात रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्ष की मानसिक रूप से बीमार नातिन ननिहाल में रह रही है। 27 जनवरी को गांव का राहुल किशोरी को सब्जी देने के बहाने बुलाकर ले गया। राहुल ने किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव केे लोग आ गए। ग्रामीणों के ललकारने पर राहुल जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 28 जनपरी को नाना ने इस मामले में राहुल के खिलाफ तहरीर दी। गांव के लोग दोनों पक्षों में समझौता करने के प्रयास में लगे रहे। गुरुवार की रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।