चंबल शिखर सम्मेलन   25, 26 सितंबर को

चंबल शिखर सम्मेलन

25, 26 सितंबर को

 

 

नैमिष टुडे विष्णु सिकरवार

 

आगरा। चंबल शिखर सम्मेलन में 25, 26 सितंबर को चंबल अंचल की बेहतरी को लेकर होगा मंथन

पंचनद: चंबल संग्रहालय, पंचनद की तरफ से चंबल शिखर सम्मेलन का आयोजन 25, 26 सितंबर को पांच नदियों के महासंगम पर होने जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में चंबल अंचल का समृद्ध इतिहास विषय पर विशेष मंथन होगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य नई पीढ़ी को चंबल की गौरवशाली विरासत से परिचित कराना और इस क्षेत्र के समृद्ध इतिहास को संरक्षित करना है। चंबल संग्रहालय, पंचनद कई वर्षों से लोक संस्कृति, धरोहर, इतिहास, बोली, भाषा, और ज्ञान की धारा को सहेजने के प्रयास में जुटा हुआ है।

चंबल शिखर सम्मेलन में इतिहासविद्, स्थानीय विद्वान, बुजुर्गों के मौखिक विचार और शोधार्थियों के शोध पत्रों के माध्यम से अंचल के इतिहास का गहन अध्ययन और विश्लेषण किया जाएगा। चंबल संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चंबल घाटी की बेहतरी, चुनौतियों का समाधान, और युवा पीढ़ी को प्रेरित और सशक्त करना है।

चंबल की समस्याओं, उभरती जरूरतों, और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, यह सम्मेलन विशेषज्ञों और शोधार्थियों के लिए एक खुला मंच होगा, जहां वे अपने विचार साझा करेंगे और एकजुट होकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर सत्र होंगे, जिसमें चंबल का इतिहास, स्वाधीनता संग्राम, लोक संस्कृति, भारतीय सेना में चंबल का योगदान, खेल, सिनेमा, विज्ञान, और प्रौद्योगिकी में चंबल का योगदान, पर्यटन, ऐतिहासिक स्थल, खेती-किसानी, और महान विभूतियों पर चर्चा होगी। इस आयोजन के माध्यम से चंबल अंचल के विकास और संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया जाएगा।

डॉ० डी०पी० शर्मा, जीतू चौहान, के०पी० सिंह, नेहा यादव, देवेंद्र सिंह चौहान, शंकर देव तिवारी, डॉ० जितेंद्र बिसारिया, शिवानी आशा शर्मा, डॉ० धर्मेंद्र कुमार, विजय द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह तोमर, जगदेव सिंह भदोरिया, जयेंद्र सिंह राणा, माधुरी शर्मा आदि के शोध आलेख चंबल शिखर सम्मेलन को और समृद्ध करेंगेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें