यूपी सरकार ने खीरी में बाढ़ मुआवजे को दिए 30 करोड़

यूपी सरकार ने खीरी में बाढ़ मुआवजे को दिए 30 करोड़

सूबे के लिए जारी 36.75 करोड़ में से सबसे ज्यादा धनराशि खीरी जिले को मिली

 

संवाददाता सुयश शुक्ला

लखीमपुर खीरी / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ मुआवजे के लिए 30 करोड़ की धनराशि भेजी है। उत्तर प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित जिलों के लिए जारी 36.75 करोड़ में से सबसे ज्यादा धनराशि खीरी जिले को मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ मुआवजा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी के लिए 30 करोड रुपए जारी किए है। सूबे के लिए जारी छत्तीस करोड पचहत्तर लाख सत्हत्तर हजार तीन सौ बानबे की धनराशि में से सबसे ज्यादा धनराशि लखीमपुर खीरी जिले को मिली है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों, परिवारों, कृषकों को राहत सहायता, कृषि निवेश अनुदान प्रदान किये जाने हेतु बाढ मद 02 में रू. छत्तीस करोड पचहत्तर लाख सत्हत्तर हजार तीन सौ बानबे की धनराशि सम्बन्धित जिले के डीएम के निवर्तन पर रखने की स्वीकृति शासन की ओर से प्रदान की गई है। जारी धनराशि में जनपद लखीमपुर खीरी मे प्रभावित किसानों को मदद प्रदान करने के उद्देश्य से 30 करोड रुपए की धनराशि आवंटित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें