श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिव भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिव भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला

 

मास्टरबाग कमलापुर सीतापुर के मास्टरबाग भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पिंटू रावत ने घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास शुरू होते ही कावड़ यात्रा का प्रारंभ जोर शोर से होने लगता है वैसे तो भक्तों द्वारा किसी माह में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन अर्चन निरंतर किया जाता रहता है लेकिन धर्म ग्रंथो के अनुसार भगवान शिव का पूजन अर्चन करने के लिए श्रावण मास उन सब में से सबसे विशेष माना जाता है श्रावण मास में भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने से भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है इसी परंपरा के अनुसार श्रावण मास शुरू होते ही शिव के भक्तों द्वारा अलग-अलग स्थान से गंगाजल भरकर शिव भक्ति में मगन होकर शिव भक्ति में डूब कर नाचते गाते बोल बम के जयकारों के साथ पैदल यात्रा श्रावण मास भर निरंतर चलती रहती है भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पिंटू रावत मास्टरबाग निरंतर कई वर्षों से सुल्तानगंज से कांवर भरकर झारखंड बाबा बैजनाथ धाम जिसको देवघर के नाम से जाना जाता है वहां नंगे पैर लगभग 125 किलोमीटर का तीन-चार दिन में पैदल सफर करने के बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला 5 दिन पूर्व अपने माता-पिता व पूर्वजों का आशीर्वाद लेकर पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए थे और उनके साथी दीपक कुमार,धर्मेंद्र कुमार,अमन,पुनीत,सुमित,सर्वजीत, शुभम,भूपेंद्र,पिंकू,आशीष सहित अन्य लोग भी उनके साथ में इस श्रावण मास की पैदल यात्रा में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए घर से निकले थे श्रावण मास की द्वितीय सोमवार को सभी लोगों ने 125 किलोमीटर नंगे पांव पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया पिंटू रावत का यह मानना है की श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ से जो मनोकामना की जाती है वह मनोकामना भगवान भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं क्योंकि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की अपने शिव भक्तों पर विशेष कृपा बनी रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें