विनोद परमार अध्यक्ष एवं विजय पाल सिंह जादौन को महामंत्री सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया
विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। क्षत्रिय सभा शाखा यमुना पार में आगामी अध्यक्ष के लिये संरक्षक मण्डल की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें संरक्षक मण्डल के अध्यक्ष महेश तोमर, एवं संरक्षकों में इंद्रवीर सिँह चौहान,आर. पी सिंह जादौन,विनोद परमार, राम प्रताप भैया,महेश पुंडीर, संजय सिंह चौहान मौजूद रहे। यमुना पार शाखा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिसमें मानवेन्द्र सिंह, डॉ. विमल चौहान,अर्जुन सिंह सौरभ राजावत जल सिंह तोमर, विजय पाल सिंह, सतेंद्र भदौरिया आदि भाई बंधु मौजूद रहे एवं सभी की सर्व सम्मति से विनोद परमार को आगामी अध्यक्ष एवं विजय पाल सिंह जादौन को महामंत्री नियुक्त किया गया।