ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में शिक्षक,शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बुलंद की अपनी आवाज

ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में शिक्षक,शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बुलंद की अपनी आवाज

विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। सोमवार को अपने पूर्व से घोषित कार्यक्रम अनुसार विभिन्न्न शैक्षिक संगठनों ने मिलकर शिक्षक,शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सरकार के काले कानून ऑनलाइन डिजिटल उपस्थित के बिरोध में हजारों की संख्या में उपस्थित होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कलैक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल कर अपनी आवाज बुलंद की। सभी शिक्षक अपने निर्धारित समय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित हुए फिर वहाँ से नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए तहसील मार्ग होते हुए कलैक्ट्रेट पहुँचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी सात सूत्रीय माँगों का ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को सौंपकर तुगली फरमान को बापिस लेने की माँग की गयी। सरकार जबतक शिक्षक,शिक्षामित्र, अनुदेशकों की सभी माँगों को पूरा नहीं कर देती बिरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रमुखरूप से उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलविन्दर सिंह गिल,जिलामंत्री मोहन सिंह चाहर, प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चौधरी सुरजीत सिंह,जिलामंत्री हरिओम यादव,विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश खिरवार,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष तिलकपाल सिंह चाहर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर,जिला संरक्षक शिशुपाल सिंह चाहर, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चाहर, जिलामंत्री जितेंद्र चौधरी,झुग्गीलाल वर्मा जिलाध्यक्ष अटेबा,बिपिन कुमार सिंह जिला संयोजक टीएससीटी,यूटा के जिलाध्यक्ष राज सोलंकी,महेश कांत त्यागी उत्तर प्रदेश सीनियर शिक्षक संघ,प्रदीप उपाध्याय जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षक बेल्फेयर एसोसिएशन,नारायन दत्त उपाध्याय जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षामित्र बेल्फेयर एसोसिएशन,खवीर सिंह चाहर, दिगम्बर सिंह,केके इंदौलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें