
सहायक विकास अधिकारी को सेवानिवृत्त के मौके पर दी गई भावभीनी विदाई
*#कछौना(हरदोई):* विकास खंड कछौना में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद कुमार वर्मा का सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम प्रधानगणों, क्षेत्र पंचायत सदस्यगणों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा ने बताया कि इनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अभिभावक के रूप में सेवा दी। सभी अधीनस्थ कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उपहार में धार्मिक किताबें, डायरी, यादगार फोटो, रोजमर्रा की जरूरत की चीज, शाल ओढ़ाकर, चांदी का मुकुट पहनाकर इस पल को यादगार बनाया। सहायक पंचायत विकास अधिकारी ने अपने कार्यकाल की यादों को तरो ताजा किया। उन्होंने कहा यह जीवन की पात्रता है जिसमें समय के साथ-साथ अलग-अलग किरदारों को निभाना पड़ता है। आप सभी के प्यार व स्नेह से अभिभूत हैं। यह कार्यकाल हमेशा स्मृतियों में रहेगा। यह रिश्ता जीवन की अंतिम सांसों तक बना रहेगा। सभी ने उनके साथ कार्यकाल के अनुभवों का साझा किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार, अरविंद कुमार, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, अयोध्या प्रसाद, रोजगार सेवक संगठन के प्रवेश कुमार शुक्ला, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, महेश गुप्ता, दीपू यादव ग्राम प्रधान हथोड़ा, कर्मचारी संघ के प्यारेलाल, रमेश कुमार सहित कर्मचारी, खंड प्रेरक स्मिता सिंह सहित समस्त कर्मचारी, प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक विकास त्रिवेदी ने किया।