
विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहपुर सीकरी में आगामी सात मई को चुनाव है। जिसको लेकर अर्धसैनिक बल के जवान पहले से ही सुरक्षा दृष्टिगत थाना किरावली पर तैनात हैं। वहीं अचानक से आठ जवानों की अचानक तबियत खराब होने से हड़कंप मच गया। जिससे आनन फानन में उन्हें, कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया गया। लोकसभा चुनावों में उनकी ड्यूटी थाना किरावली पर लगी है। एक होम गार्ड के साथ सात अर्द्ध सैनिक बल के जबान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरावली पर आये। उनको उल्टी, दस्त तथा पेट दर्द की परेशानी हुई थी। तत्काल उन्हें सीएचसी किरावली पर लाया गया। बीमार जवान सभी पंजाब के हैं। जिनमें बलतार सिंह 51 बर्ष पुत्र बलविंदर सिंह, भगत सिंह 50 बर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह, आत्माराम 55 बर्ष पुत्र तारूराम, विशम्बर सिंह 53 वर्ष पुत्र सुन्दर सिंह, मनोज 56 बर्ष पुत्र अनन्त सिंह, परकट सिंह 52 बर्ष पुत्र गुरु मुख्तार सिंह, मंगलसिंह 53 बर्ष पुत्र महताप सिंह, जगतारसिंह 50 बर्ष पुत्र जुगेंद्र सिंह हैं। सीएचसी किरावली के अधीक्षक डाक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि, सभी जवान पंजाब के निवासी हैं। उनकी ड्यूटी लोकसभा में इस समय थाने किरावली पर लगी है।
बचाव के उपाय बताए गए,अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी
इनमें कुछ लक्षण फूड प्वाइजनिंग के पाये गये हैं। उनके पेट से सम्बन्धित इनको उपचार दिया गया है। ओ आर एस घोल के पाउच भी दिये गये हैं। तथा नोरफ्लाक्स टेवलेट के साथ अन्य दवाईयां दी गई हैं। उन्हें भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई। इसके अलावा उन्हें बचाव के उपाय बताए गए। अब हालत में सुधार है।