
विष्णु सिकरवार
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर जीत सिंह सिरसा सोमवार को आगरा में पधारे। आगरा में उन्होंने गुरुद्वारा माईथान मैं माथा टेका और सिख के साथ एक बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से सिख समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि सिख समाज का सम्मान भाजपा के साथ ही है। लिहाजा भाजपा को सहयोग करने की अपील समाज से की।
बैठक के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह ने उनका स्वागत किया और गुरुद्वारा माईथान के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया. इसके अलावा गुरुद्वारा माईथान के हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ,सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल ,गुरमीत सेठी, अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री बंटी ग्रोवर ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान सभी पदाधिकारी ने सरोपा भेटकर मनजिंदर जीत सिंह सिरसा का सम्मान किया।