
कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक रामभक्त रहे उपस्थित
विष्णु सिकरवार
आगरा। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूरे देश में भक्तिमय माहौल में पूरा देश उत्सव मना रहा है। पूरे देश में जगह जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जगनेर नगर में 3100 पीत वस्त्रधारी महिलाओं द्वारा बैंड बाजों के साथ रामधुन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के जूनियर हाईस्कूल से प्रारंभ मुख्य मार्गों से होते हुए जूनियर हाईस्कूल पर ही समापन हुआ। कलशयात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया गया। कलशयात्रा में बैंड बाजों पर चल रही रामधुन से पूरे नगर में भक्तिमय माहौल हो गया। कलश यात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरण की गई। कलश यात्रा का आयोजन नगर पंचायत जगनेर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विहिप के विभाग धर्म प्रसार प्रमुख रविंद्र, धर्म जागरण संयोजक रामलखन, सामाजिक समरसता प्रमुख जगमोहन, विधायक भगवान सिंह,चेयरमैन कुलदीप गर्ग ,ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र तोमर,हरेंद्र सिंह परमार राव, अपर उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु सिकरवार,जिला मंत्री सतेंद्र, जिला गौरक्षा प्रमुख पुष्पेंद्र, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गर्ग,
मनोज सिंघल, हरेन्द्र राव, सतीश बिंदल, राजेश सिंघल, राजू गर्ग, राजेश गर्ग, अंशु बिंदल, अमित, सौरभ, अरूण अग्रवाल, सभासद अजय गर्ग, अरविंद, नीरज सहित हजारों रामभक्त महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।