
विष्णु सिकरवार
आगरा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा राम भक्तों द्वारा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। भव्य पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा महावीर नगर द्वारा निकाली गई जिसका शुभारंभ मां दुर्गा मंदिर नामनेर से शुरू हो कर भगवान वाल्मीकि स्वामी मंदिर रकाबगंज पर समाप्त हुई। इस दौरान कई जगह रामभक्तो ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में रिंकू शर्मा सुनील कुमार अर्जुन सिंह कोली ब्रह्मानन्द गुप्ता राहुल बेद अशोक कुमार पिंपल अनिल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।