
महराजगंज/जौनपुर ब्यूरो चीफ अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे
स्थानीय विकासखंड महराजगंज के ग्राम पंचायत कठार में सात दिवसीय कथा का प्रारंभ हुआ वहीं गांव की सैकड़ो महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मथुरा वृंदावन से पधारे कथावाचक दासानुदास चंदन कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा का प्रारंभ किया गया । वही प्रथम दिन भागवत महात्मय सुखदेव आगमन परीक्षित जन्म आदि कथा का श्रवण कर भक्तों भाव विभोर हो गए इस मौके पर पूर्व प्रधान राम बहादुर सिंह शिव बहादुर सिंह ग्राम प्रधान अवनीश सिंह अमित सिंह रंजन सिंह माता प्रसाद सिंह शिव शंकर मंगला प्रसाद रजनीश सिंह राजन सिंह आयुष सिंह देव बाबू सिंह आदि मौजूद रहे ।