BJP के एमएलसी के प्रत्याशी घोषित,लिस्ट देखे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी की नजर विधान मंडल के उच्च सदन में भी भारी रहने की है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान वाले 30 क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को लखीमपुर खीरी तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को भी विधान परिषद के चुनाव के मैदान में उतारा है। भाजपा ने लखनऊ-उन्नाव विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए रामचंद्र प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है।  सीतापुर से पवन सिंह चौहान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी वह भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भी हैं।

महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को भाजपा की ओर से बांदा-हमीरपुर एमएलसी सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आगरा-फिरोजाबाद से अपने पुराने कार्यकर्ता विजय शिवहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। वह वर्तमान में प्रदेश मंत्री है। इससे पहले वह महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को जब प्रचंड जीत मिली थी और आगरा की सभी सीटों पर विजय प्राप्त की थी तब विजय शिवहरे महानगर अध्यक्ष थे। इससे पहले वह युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: