
विष्णु सिकरवार
आगरा। खेरागढ में समग्र शिक्षा के अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के यूडीआई डी/दिव्यांग प्रमाण पत्र सत्र 2023/ 24 हेतु कैंप का आयोजन खेरागढ़ ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को सहूलियत से लाभान्वित किया। जिसमें लगभग 50 दिव्यांग बच्चे एवम उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरूण श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित टीम द्वारा डॉ0 वी के दुबे, डॉ0 ममता यादव, डॉ0 विनीत राय, डॉ0 विनीत त्रिपाठी आदि द्वारा परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। स्पेशल एजुकेटर श्याम धाकरे, प्रधानाध्यापक लेखराज सिंह कुशवाह, स्पेशल एजुकेटर दीपेश सिंह, छत्तर सिंह, मुकेश श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया। इस बाबत खेरागढ खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर छत्तर सिंह, प्रकाश चंद शर्मा व कार्यालय सहायक गौरव लवानियां, जयबीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमीर आजम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।