उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकृति की सेवाऐं प्रदान किए जाने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल संचालित

 

पोर्टल पर नागरिको को प्रदान की जाने वाली दैनिक प्रकृति तथा प्रोजेक्ट वर्क की कुल 29 सेवायें उपलब्ध

विष्णु सिकरवार
आगरा। बुधवार को सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दूबे ने अवगत कराया है कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में सरकारी विभागों को अवगत कराने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन स्थित सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकृति की सेवाऐं प्रदान किए जाने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। यह पोर्टल सेवामित्र ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। सेवाओं को प्राप्त करने हेतु एक कॉल सेन्टर भी संचालित हो रहा है, जिसका टोल फ्री नम्बर- 155330 है। इस पोर्टल पर नागरिको को प्रदान की जाने वाली दैनिक प्रकृति तथा प्रोजेक्ट वर्क की 29 सेवाऐं उपलब्ध हैं, जिनमें से कारपेन्टर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पेन्टर, टैक्सी एवं एसी रिपेयर आदि प्रमुख है, जिनका उपयोग आम नागरिक तथा सरकारी संस्थान कर सकते है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इस पोर्टल पर सेवाप्रदाताओं के रजिस्ट्रेशन के साथ कुशल कामगारों के रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। पोर्टल से सेवाओं को लेने के सम्बन्ध में तथा रजिस्ट्रेशन कराये जाने के सम्बन्ध में अधिक जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा से या टोल फ्री नम्बर-155330 पर भी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: