भारत परिषद सीतापुर इकाई के पदाधिकारी हुए नियुक्त

भारत परिषद सीतापुर इकाई के पदाधिकारी हुए नियुक्त

संवाददाता छैल बिहारी सिंह

सीतापुर- भारत परिषद सीतापुर के कार्यालय ग्वालमंडी में आज जिलाध्यक्ष अजीत सक्सेना की अगुवाई में भारत परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया आयोजन के दौरान अजीत सक्सेना (जिलाध्यक्ष) के द्वारा नए पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिया गया।जिलाध्यक्ष के द्वारा अमित गिहार संयुक्त सचिव,कौशल त्रिपाठी उपाध्यक्ष, विनीत सिंह कोषाध्यक्ष व अवनीश मिश्रा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के भारत परिषद परिवार में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी व संगठन और भी मजबूती के साथ आम जनमानस की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उन समस्याओं का निराकरण करवाएगा।भारत परिषद संगठन पर आम जनमानस का भरोसा बढ़ा है। भारत परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा भारत परिषद की गरिमा को बनाए रखने में माननीय चंद्र भूषण पांडे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के सपनों को साकार बनाने हेतु गांव से शहर तक काम करेंगे। वहीं इस मौके पर अजीत कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत भारत परिषद के पदाधिकारियों द्वारा आम जनमानस की समस्याओं व और कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर अजीत सक्सेना जिलाध्यक्ष, अरुण मिश्रा महासचिव, विनीत सिंह कोषाध्यक्ष, कौशल त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अमित गिहार संयुक्त सचिव, अवनीश मिश्रा उपाध्यक्ष, महेश चंद्र शुक्ला महासचिव, रामसेवक तहसील अध्यक्ष महोली, इरशाद अंसारी नगर अध्यक्ष बिसवां, डॉ० याकूब खान प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ० वीरेंद्र आर्या व सैकड़ों की संख्या में भारत परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें