भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिला मीडिया प्रभारी बने प्रभाष कुमार तिवारी उर्फ पवन तिवारी
नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला
सीतापुर। किसान संगठनों की अगर बात की जाए तो प्रदेश में एक मजबूत संगठन के रूप में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है यह संगठन प्रदेश में और जनपद में समय-समय पर किसानों की समस्याओं को उठाता रहा है और निरंतर उठाता रहेगा किसानों को उनकी समस्याओं से निजात भी मिली है भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिला मीडिया प्रभारी प्रभास कुमार तिवारी उर्फ पवन तिवारी का यह दावा है की निरंतर किसानों की समस्याओं से निजात मिलता रहेगा इसी क्रम में संगठन को मजबूती दिलाने का भी प्रयास किया गया है जिसमें संगठन की ओर से जिला मीडिया प्रभारी के पद पर जाने-माने पत्रकार और सीतापुर के ब्लाक कसमंडा के मोहनपुर बम्भेरा निवासी प्रभास कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है इस पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी के द्वारा नियुक्ति पत्र देते वक्त कार्यकर्ताओं के साथ प्रभास कुमार तिवारी की संगठन में नियुक्ति को लेकर काफी हर्ष व्यक्त किया गया और उन्होंने वक्तव्य में कहा कि संगठन को प्रभास कुमार तिवारी के तौर पर एक मजबूत स्तंभ मिल गया है हमें उम्मीद है प्रभास कुमार तिवारी से की इनके द्वारा किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। तो प्रभास कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों की जो भी जनहित की समस्याएं हैं उन पर वह किसानों की आवाज बनकर उस आवाज को बुलंद तरीके से उठाएंगे और संगठन की मजबूत कड़ी बनकर लोगों में एक अलग संगठन की छवि प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे जिससे कि संगठन जनपद व समूचे प्रदेश में मजबूत तरीके से स्थापित हो सके। प्रभास कुमार तिवारी ने भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी और मौजूद सभी किसान भाइयों का ह्रदय तल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद प्रगट किया