मंडल स्तर पर बीजेपी को मजबूत बनाने की मुहीम कमलापुर मंडल मे कार्यसमिति की बैठक
अभिषेक शुक्ला
सिधौली सीतापुर
कमलापुर-सीतापुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को कसमंडा ब्लॉक सभागार में कमलापुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष अमर बाजपेई की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन मजबूती, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने समेत कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पूर्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
कार्यसमिति में बीजेपी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोकरन नाथ मिश्र जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा कमलापुर मीडिया प्रभारी , ऋषि मिश्रा भाजपा महामंत्री नागेंद्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा शामिल हुए। मौके पर बिंसवा विधायक निर्मल वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति हमेशा काम करते रहने की बात कहीं। वहीं मंडल अध्यक्ष अमर बाजपेई ने संगठन मजबूती और कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का सबसे पहला उद्देश्य है हरेक व्यक्ति को साथ लेकर देश हित का कार्य करना, इसके लिए अमीर-गरीब उच्च-नीच जात-पात का कोई भेदभाव रखे बिना हरेक नागरिक का सेवा भावना के साथ काम करना है। दरअसल, बीजेपी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए, जिससे उन्हें लाभ मिल सके, साथ ही इससे पार्टी भी मजबूत होगी गांव-गांव, घर-घर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य
पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जब साथ चलेंगे तभी पार्टी व देश का विकास संभव है। मौके पर नीरज वर्मा ने अपने उद्बोधन में केंद्र में मोदी सरकार की जो योजनाएं चल रही उसी योजनाओं के विषय में गांव-गांव एवं घर-घर में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने की बात कहीं। बैठक में महामंत्री नागेंद्र सिंह भी अपनी बातों से सभी को प्रभावित किया। बैठक में अरविंद तिवारी शिवेंद्र मिश्र संदीप शुक्ल राजेंद्र पांडेय अरविंद पांडेय अभय पांडेय शैलेंद्र सिंह कौशलेंद्र प्रताप सिंह कल्लू सिंह लक्ष्मीकांत अवस्थी अविनाश बाजपेई कमल सिंह अजय सिंह सतीश मिश्र प्रताप यादव लालता बक्स सिंह भगवती सिंह विपिन मोहन तिवारी जवाहर लाल शुक्ल सुनीता पाल शिवू सिंह मनोज दीक्षित अभिषेक शुक्ल श्री राम भार्गव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे