राज्यस्तरीय अर्थियन पुरस्कार के लिए चयनित कंपोजिट विद्यालय गोधौरी महमूदाबाद सीतापुर में आज जैव विविधता प्रोजेक्ट करने वाले बच्चों और उनकी शिक्षक ममता देवी को पर्यावरण मित्र प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल और ए आर पी टीम के द्वारा दिया गया।
प्रोजेक्ट करने वाले बच्चों में शालिनी कक्षा 8, शिवानी कक्षा 8, सुमन कक्षा 8, रानी कक्षा 7 और लक्ष्मी कक्षा 7 को ए आर पी पीयूष वर्मा, विजय वर्मा, दिनेश वर्मा , अभिषेक परिहार और सिराज अहमद के द्वारा सर्टिफिकेट के साथ साथ विद्यालय की तरफ से एक एक फाइल और एग्जामिनेशन पैड उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। बीइओ उदय मणि पटेल ने पांचों बच्चों को सौ सौ रुपए की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। जैव विविधता प्रोजेक्ट करने वाले बच्चों और उनकी शिक्षिका ममता देवी ने बीईओ उदयमणि पटेल और पूरी ए आर पी टीम को पौधे भेंट किए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह ने इस उपलब्धि हेतु ममता देवी को उपहार दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह को उत्कृष्ट कार्यों हेतु मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यालय के 100% उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम सहायक अध्यापिका रुचि वर्मा और अवनीश वर्मा की देख रेख में संपादित हुआ। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व अभिभावक मौजूद रहे।